ENG | HINDI

यहाँ पर हुई खून की बारिश, लोग हुए हैरान !

खून की बारिश

खून की बारिश – शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे सावन का मौसम ना पसंद हो। कई लोग तो सावन के महीने में बारिश में भीगना भी पसंद करते हैं लेकिन कैसा हो अगर आसमान से पानी की जगह खून गिरने लगे तो।

वाकई में काफी हैरानी की बात है लेकिन एक जगह पर ऐसा हुआ है।

आज हम आपको एक ऐसे रहस्‍य के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको उस पर यकीन ही नहीं हो पाएगा।

खून की बारिश

अरबी देशों से सटा हुआ सहारा मरुस्‍थल, इटली और खाड़ी के कई देशों के साथ मिला हुआ है। इस मरुस्‍थल के भूमध्‍य सागर से सिरोको नामक गर्म हवा निकलती है। इस हवा के कारण इटली में लाल रंग की बारिश हुई। रंग के कारण इसे इटली में खून की बारिश कहा गया।

इटली में इस हवा को सिरोको नाम से जाना जाता है और मिस्‍त्र में खमसिन, लीबिया में गिबली, ट्यूनेशिया में चिली और स्‍पेन में लेवेक के नाम से पुकारा जाता है। ये हवा सहारा के रेगिस्‍तान से उत्तर की ओर चलकर इटली, स्‍पेन सहित कई देशों में प्रवेश करती है।

इससे पहले भी कई बार अजीबोगरीब बारिश के बारे में सुना गया है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एक जगह किताबों की बाढ़ आ गई।

दुनियाभर में रोज़ाना कुछ ना कुछ ऐसा अनोखा जरूर घटित होता है जो लोगों को हैरान कर देगा। इटली की ये खून की बारिश प्रकृति का ही एक रहस्‍य है जिसमें मनुष्‍य कुछ नहीं कर सकता है।

प्रकृति की माया के आगे इंसान और वैज्ञानिक दोनों ही असहाय हैं। प्रकृति द्वारा जो भी होता है उसे कोई भी बदल नहीं सकता है और इटली की ये बारिश भी उसी का प्रमाण है।

ये थी खून की बारिश – प्रकृति द्वारा बनने वाली इस हवा के कारण इटली में बारिश का रंग लाल हो गया जिसे बदलने के लिए वैज्ञानिक भी कुछ नहीं कर सकते हैं।