ENG | HINDI

दुनिया की इस सबसे खतरनाक जॉब मे एक गलती से भी जा सकती है जान

खतरनाक जॉब

खतरनाक जॉब – आज शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो अपनी जॉब से संतुष्ट हो।

किसी को अपनी सैलरी कम लगती है तो किसी को काम का बोझ परेशान करता है। बड़ी कंपनी मे काम करें या किसी छोटी कंपनी मे हर किसी को अपनी जॉब फ्रस्ट्रेशन से कम नहीं लगती है।

कहीं न कहीं आप भी मेरी इस बात से सहमत होंगे कि अपने काम और जॉब से संतुष्ट हो पाना कोई आसान बात नहीं है और शायद ही इस धरती पर कोई ऐसा इंसान होगा जिसके पास ये अनमोल खुशी होगी।

कई बार ऐसा लगता है कि दूसरों कि जॉब हमसे कितनी आसान है ओर वो कितने मज़े लूट रहे हैं। हमे बस अपनी नौकरी कि मुश्किलें दिखाई देती हैं जबकि हर कोई अपने करीयर कि ग्रोथ को लेकर परेशान होता है।

आज इस पोस्ट के जरिये हम आपको एक ऐसी जॉब के बारे मे बताने जा रहे हैं जो शायद इस दुनिया मे सबसे ज्यादा खतरनाक है। इनका काम खतरों से भरा है और भले ही हमारे काम मे भी मुश्किलें हों लेकिन कम से कम इनसे तो आसान ही है।

तो चलिये जानते हैं उस खतरनाक जॉब के बारे मे जिसके बारे मे जानने के बाद शायद आपको अपनी जॉब आसान लगने लगे और आपको भी उस से प्यार हो जाए।

ट्रांसमिशन टावर वर्कर की जॉब, खतरनाक जॉब

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ट्रांसमिशन टावर वर्कर की जॉब की। इस जॉब के बारे मे शायद आपने पहले कभी सुना नहीं होगा। ये जॉब करने वाले लोगों का काम बड़े से ऊंचे टावर पर चढ़कर करंट के साथ खेलना होता है। ये जॉब जितनी डरावनी है उतनी ही खतरनाक भी है।

क्या करना होता है इस खतरनाक जॉब में 

टावर वर्कर की जॉब के बारे मे हर इंसान को पता होना चाहिए ताकि उन्हे इस बात का अंदाज़ा लग सके कि लोग पैसों के लिए कैसे अपनी जान से खेल जाते हैं। आंकड़ों कि मानें तो इस जॉब मे सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।

इन वर्कर्स को तकरीबन 1700 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर ट्रांसमिशन टावर कि मेंटेनन्स का काम करना पड़ता है। इतने ऊंचे टावर को देखकर ही कोई भी इंसान घबरा जाये और जब लोग इस टावर पर चढ़कर इन्हे ठीक करते होंगे तो जरा सोचिए उनका क्या हाल होता होगा।

कई बार तो इन वर्कर्स को सिर्फ बल्ब लगाने के लिए ही इतना ऊपर चढ़ना पड़ता है। हैरानी की बात तो ये है कि ट्रांसमिशन टावर कि मेंटेनन्स करते समय वर्कर्स के पास उनकी सेफटि के लिए कुछ समान या सुविधा नहीं होती है।

इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आपको अपनी जॉब से प्यार होने लगे क्योंकि हम से अधिकतर लोग एसी के ऑफिस मे कुर्सी पर आराम से बैठकर काम करते हैं लेकिन ये लोग तो कड़कती धूप मे और कड़ाके की ठंड मे अपनी जान की परवाह किए बिना काम करते हैं।

इस खतरनाक जॉब को शायद इस दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरी कहा जाये और आपको बता दें कि इसमे सैलरी भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं मिलती है लेकिन फिर भी गरीब मजदूर इस काम को करने के लिए मजबूर हैं।  

Article Categories:
कैरियर