ENG | HINDI

इस छोटे से काम के लिए मोदी सरकार दे रही है एक करोड़ का ईनाम

एक करोड़ का ईनाम

एक करोड़ का ईनाम – मोदी सरकार के आते ही देश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मोदी जी ने कभी नोटबंदी कर देश से भ्रष्‍टाचार को मिटाने की पहल की तो कभी स्‍वच्‍छ भारत अभियान से देश के विकास पर बल दिया।

इस सब के बाद अब मोदी जी बेनामी संपत्ति रखने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर रहे हैं। इस काम के लिए मोदी जी एक ऐसी योजना बना रहे हैं जिसके तहत आपको एक करोड़ रुपए मिल सकते हैं – आपको एक करोड़ का ईनाम मिल सकता है ।

खबरों की मानें तो जो भी व्‍यक्‍ति अवैध संपत्ति रखने वाले व्‍यक्‍ति की जानकारी देगा उसे सरकार द्वारा एक करोड़ का ईनाम दिया जाएगा। सबसे खास बात है कि जानकारी देने वाले शख्‍स की जानकारी को भी गुप्‍त रखा जाएगा।

केंद्र सरकार अगले महीने ही इस योजना का ऐलान करने के बारे में सोच रही है।

बेनामी संपत्ति को जब्‍त करने को लेकर 2016 में कानून बना था लेकिन इसके बावजूद एजेसिंयां अवैध संपत्ति रखने वालों तक नहीं पहुंच पा रही थीं।

इसलिए अब ऐसे लोगों की गिरफ्तारी पर ईनाम रखने के बारे में सोचा जा रहा है। इस मामले में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍ट टैक्‍स के अफसरों का कहना है कि गुप्‍त सूचनांए मिलने के बाद आयकर विभाग को मदद मिलेगी और इससे देश का भला होगा।

ये योजना देश की राजधानी या कुछ शहरों में नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होगी। यह क अभियान के रूप में चलाई जाएगी। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो बेनामी संपत्ति के बारे में जानते हों लेकिन अपनी जान के खतरे या अन्‍य किसी कारण से इसकी जानकारी देने में घबरा रहे हैं। इस योजना के तहत उनकी जानकारी गुप्‍त रखी जाएगी और उन्‍हें एक करोड़ का ईनाम भी दिया जाएगा।

इस योजना का लाभ उठाकर देश का कोई भी नागरिक करोड़पति बन सकता है।