ENG | HINDI

इस तरह जी भरकर खाइए जंक फूड नहीं करेगा नुकसान

जंक फूड

जंक फूड का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है।

पिज्जा, बर्गर, पास्टा, ‌फिंगर चिप्स, फ्रेंच फ्राइज इन सबका नाम सुनकर ही लोगों के चेहरे चमक उठते हैं।

बच्चों को तो रोज ही नूडल्स और बर्गर खाने का मन करता है पर डॉक्टरों की मानें तो भले ही ये फूड स्वाद में अच्छे हैं पर सेहत के लिहाज से बहुत नुकसानदायक होते हैं। इसी कारण लोग इसे खाते तो हैं पर मन में डर के साथ। आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप जंक फूड बिना किसी डर के खा सकते हैं।

1 – साथ में कोल्ड ड्रिंक के बजाएं लें सूप

जंक फूड खाना ही है तो इसके साथ कभी भी ठंड पेय पदार्थ यानि कि कोल्ड कॉफी, लेमन सोडा, कोल्ड ड्रिंक जैसी कोई चीज साथ में न लें। ऐसा करने से जंक फूड में मौजूद वसा और ऐक्सेस फैट आंतों में चिपकता है। इसलिए जंक फूड खाना का मन हो तो साथ में गर्म पेय पदार्थ जैसे कोई भी अच्छा गर्मागर्म सूप पिएं। इसके साथ आप हॉट कॉफी भी ले सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका जंक फूड आंतों में फंसेगा नहीं बल्कि उसे पचाने में भी मदद मिलेगी।

2 – सलाद का साथ रखेगा स्वास्‍थ्य दुरुस्त

जंक फूड खाना ही है तो इसके साथ एक प्लेट सलाद जरूर खाएं। टमाटर, खीरा, ऑलिव, प्जाज, लहसुन, टमाटर, हरीपत्तागोभी, ब्रोक्ली, क्रीम, नींबू और हल्के से काली मिर्च व नमक के साथ बना सलाद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद ढ़ेर से फाइबर से न सिर्फ आपका जंक फूड जल्दी पचेगा बल्कि नुकसान भी नहीं करेगा। डॉक्टर भी इसे फायदेमंद मानते हैं। एक रिसर्च के अनुसार यदि जंक फूड को खूब सारी हरी सब्जियां, सलाद और सूप के साथ खाएं तो वह नुकसान नहीं करता।

3 – करीना कपूर खान भी हैं पिज्जा की दिवानी

हम आपको बताना चाहेंगे कि अपने फिगर से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाली करीना कपूर खान भी पिज्जा की दिवानी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि पिज्जा देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाती लेकिन इसे मैं सूप और सलाद के साथ खाना पसंद करती हूं।

4 – घर पर बने जंक फूड हैं हेल्दी

पिज्जा, बर्गर हो या नूडल्स आजकर कोई भी सामान बनाने के लिए हर सामग्री बाजार में उपलब्‍ध है। अगर आप भी चाहती हैं कि बच्चा खुश भी रहे और हेल्दी भी तो बाजार से सामान लाकर उसके पसंद की सब्जियां, सलाद बनाकर उसे घर पर भी हेल्दी फूड दिया जा सकता है। इसके लिए बस आपको किचन में जाकर बनाने की जहमत उठानी पड़ेगी। बच्चे के लिए इतना तो आप कर रही सकती हैं।

तो अगर आप भी जंक फूड से डरकर उसे खाने से परहेज रखते हैं तो खुश हो जाइए और इन तरीकों से न सिर्फ आप अपने टेस्ट बड को सैटिस्फाइ कर सकते हैं बल्कि हेल्दी भी रह सकते हैं। बस ध्यान इस बात का रहे ‌कि जंक फूड के साथ कभी कोई ठंडा पेय पदार्थ न लें। सलाद और सूप को तरजीह दें।

Article Tags:
·
Article Categories:
जीवन शैली