Categories: क्रिकेट

इन भारतीय क्रिकेटरों ने धर्म की सीमाओं को लांघकर बनाया अपना हमसफर

प्‍यार की कोई सीमा नहीं होती।

प्‍यार  चाहे दूरी का हो या फिर आर्थिक स्‍तर का और या फिर धर्म आधारित हो।

प्‍यार ऐसी चीज है जो दो दिलों को करीब लाती है। दो दिलों के मिलन को जिंदगी भर साथ रखने के लिए शादी एक सूत्र का काम करता है। हर इंसान के समान कई क्रिकेटरों ने भी प्‍यार किया और ऐसे कई किस्‍से सामने आए जिसमें खिलाडि़यों ने धर्म की सीमाओं को लांघा।

ये है भारतीय क्रिकेटर्स जिन्हों ने दुसरे धर्म की लड़की से शादी की.

मोहम्‍मद अजहरूद्दीन और संगीता बिजलानी-

कई अफवाहें बाद में जाकर सही साबित हुए जब अजहरूद्दीन और मॉडल से अभिनेत्री बनी संगीता बिजलानी ने शादी की। संगीता से पहले अजहर ने एक शादी की थी, जिससे उन्‍होंने तलाक लिया था। अजहर मुस्लिम थे जबकि संगीता हिंदू। इस दंपति ने काफी सुर्खियां बंटोरी, लेकिन अंत में खराब समय लौट आया और नौ साल साथ रहने के बाद संगीता और अहजरूद्दीन का भी तलाक हो गया।

अजित आगरकर और फातिमा-

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित आगरकर की लव स्‍टोरी काफी रोचक रही। उन्‍हें अपने दोस्‍त मजहर घडि़याली की बहन फातिमा बहुत पसंद थी। धीरे-धीरे फातिमा भी अपना दिल अजित को दे बैठी। अजित आगरकर हिंदू हैं जबकि फातिमा इस्‍लाम धर्म से ताल्‍लुकात रखती हैं। अजित आगरकर और फातिमा की शादी हुई और दोनों आज भी खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। अजित आगरकर का एक बेटा है।

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टेगौर-

क्रिकेट के टाइगर मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टेगौर की शादी उस युग की सबसे शाही शादियों में से एक थी। शाही परिवार का होने के कारण मंसूर को नवाब ऑफ पटौदी कहा जाता था। वह इस्‍लाम धर्म के थे जबकि शर्मिला एक बंगाली हिंदू घराने की थी। हालांकि धर्म का यह बंधन इन दोनों के प्रेम को नहीं बांध सका और शर्मिला ने इस्‍लाम धर्म कबूलते हुए अपना नाम आयेशा सुल्‍तान रख लिया। कोर्ट में चले लंबे मुकदमे के बाद पटौदी और शर्मिला ने 1967 में शादी कर ली और उसके बाद से वह अपने बच्‍चों के साथ खुशी से रहे।

एजी कृपाल सिंह और उनकी पत्‍नी-

अंतर जातीय शादियों की प्रथम लव स्‍टोरियों में से एक मानी जा सकती है एजी कृपाल सिंह की शादी। आजादी से पहले पैदा हुए कृपाल ने भारत का 14 टेस्‍ट मैचों में प्रतिनिधित्‍व किया। वह टीम के लिए बल्‍ले और गेंद दोनों से भरोसेमंद थे। अपने पदार्पण टेस्‍ट में पगड़ी पहने सरदार ने शतक जमाया। इसके बाद उन्‍हें क्रिस्श्यिन मूल की लड़की से प्‍यार हो गया। कृपाल खुद हिंदू थे, लिहाजा प्‍यार के लिए धर्म और जाति की सीमाओं को लांघते हुए शादी कर ली। शादी से पहले कृपाल ने धर्म बदलकर अपना नाम अर्नोल्‍ड जॉर्ज कृपाल सिंह रख लिया। हालांकि उनकी पत्‍नी का नाम आज तक जनता के सामने नहीं आया।

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्‍लीकल-

भारतीय खेल की हॉट जोड़ी बनी दिनेश और दीपिका की कहानी बहुत रोचक है। दिनेश का अपनी पहली पत्‍नी से तलाक हो गया जो अब क्रिकेटर मुरली विजय के साथ हैं। कार्तिक का दिल दीपिका पर आ गया। वह उन्‍हें ट्रेनिंग के दौरान मिलते थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और परिवार वालों की सहमति के बाद दोनों ने एक-दूजे का होने की ठानी। जहां दिनेश हिंदू तेलुगु हैं वहीं दीपिका क्रिस्श्यिन है। दीपिका पल्‍लीकल ने पहले दिनेश कार्तिक से क्रिस्टियन रिवाज से विवाह किया। बाद में दोनों ने 20 अगस्‍त को तेलुगु-नायडु के रिती रिवाजों से शादी की। आपको बता दें कि दीपिका पल्‍लीकल भारतीय स्‍क्‍वॉश टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं और वह शीर्ष 10 रैंकिंग में अपनी जगह भी बना चुकी हैं। दिनेश कार्तिक भी भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं और अभी टीम में वापसी करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।

पिछले महीने दिग्‍गज स्‍क्‍वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्‍लीकल और भारतीय टीम के बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक विवाह के बंधन में बंधे।

दोनों अलग-अलग धर्मों के हैं। मगर दोनों ने धर्म की सीमा को लांघा और दर्शाया कि प्‍यार इन सबसे ऊपर है। हमारा प्रयास आपकों बताने का था कि ऐसा सा‍हसिक कार्य करने वाले यह पहली जोड़ी नहीं है।

लिहाजा अन्‍य क्रिकेटरों के बारे में बताने की जिज्ञासा जाग गई और आपके सामने पेश कर दिया।

Abhishek Nigam

Share
Published by
Abhishek Nigam

Recent Posts

दुनियाभर के मुस्लिम लोग अब नरेंद्र मोदी के दुश्मन क्यों होते जा रहे हैं? 

मुस्लिम लोगों में एक पुरुष वर्ग ऐसा है जो कि शुरू से ही नरेंद्र मोदी…

4 years ago

दिल्ली दंगों के समय नरेंद्र मोदी क्या कर रहे थे, मोदी के इस फैसले ने बचाई हजारों बेगुनाह हिन्दुओं की जान 

अजीत डोभाल को यह खबर थी कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से इस तरीके का…

4 years ago

दिल्ली में जारी रेड अलर्ट, स्लीपर सेल के आतंकवादी उड़ा देना चाहते हैं पूरी दिल्ली को 

ना सिर्फ पेट्रोल बम लोगों तक पहुंचाएं गए हैं बल्कि लोहे की रॉड और गुलेल,…

4 years ago

दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने हिन्दुओं के इलाकों में सबसे अधिक इस चीज को नुकसान पहुंचाया है

करावल नगर में ही 100 से ज्यादा वाहन जले हुए मिल रहे हैं लेकिन अंदर…

4 years ago

IND vs NZ: पहले ही दिन दूसरा टेस्ट मैच हार गयी इंडियन क्रिकेट टीम, शर्म से हुआ भारत पानी-पानी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में शुरू हुआ दूसरा टेस्ट मैच पहले…

4 years ago