ENG | HINDI

ये घरेलु उपाय आपको नींद की समस्या से निजात दिला सकते है ! 

नींद आने के घरेलु उपाय

नींद आने के घरेलु उपाय – आजकल जिसे देखो वो नींद न आने की समस्या से जूझ रहा है|

चिंता, तनाव, घबराहट, बेचैनी, उलझन तो कई बार बीमारियों के कारण लोग अनिद्रा की बीमारी से जूझ रहे हैं|

बड़े तो बड़े बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं| नींद की दवाइयां खाने के अपने अलग साइड इफ़ेक्ट हैं|

हम बताते हैं नींद आने के घरेलु उपाय – कुछ ऐसे उपाय जिससे आप बिना किसी साइड इफ़ेक्ट आराम से अपना सकते हैं साथ ही नींद न आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं|

नींद आने के घरेलु उपाय –

1 – रात भर आंखें बंद पर दिमाग रहता है एक्टिव

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो सचेत हो जाइये ऐसा लगातार होना ठीक नहीं| नींद न पूरी होने के कारण कई बार लोग बीमार भी पड़ जाते हैं| इसके लिए सबसे ज़रूरी है मन शांत रखना| मन शांत रखने के लिए आपका तनावमुक्त होना ज़रूरी है|

2 – दौड़िए, रिलीज़ होंगे गुड हारमोंस

सुबह उठकर दौड़िए ऐसा करने से आपको एक नहीं कई फायदे होंगे| स्टैमिना मज़बूत होगा, गुड हारमोंस रिलीज़ होने से आप रिलैक्स रहेंगे, तनाव का स्तर कम होगा| इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और आप जल्दी सो सकेंगे|

3 – योगासन से मन रहेगा शांत

अगर आपका दिमाग सुपर एक्टिव है तो डेली आपको कम से कम 15 से 20 मिनट नुलोम विलोम ज़रूर करना चाहिए| करने से आपका दिमाग और मन दोनों शांत रहेगा|  शारीर में एक नई तरह की ऊर्जा का संचार होगा जो आपको पॉजिटिव रखेगा|

4 – हल्का भोजन और एक गिलास गर्म दूध करेगा कमाल

भले ही आपने शाम को कुछ नहीं खाया हो पर रात का खाना हमेशा हल्का ही खाइए| बहुत तेज़ मसलों से बना गरिष्ठ भोजन मत करिए| इससे न सिर्फ आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी बल्कि पेट हल्का रहेगा| इसके अलावा रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध पीने से भी नींद अच्छी आती है| रात में खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही सोने के लिए बिस्तर पर जायें|

ये है नींद आने के घरेलु उपाय – उम्मीद है कि इन छोटी छोटी बातों को आप ज़रूर उपयोग में लायेंगे| ऐसा कर के देखिये और हमें आपके अनुभव ज़रूर बताइए| इन उपायों के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं साथ ही इन तरीकों को अपनाने से आप एक अच्छी हेल्थ भी पा सकते हैं| तो देर किस बात की इस तरीकों को अपनाइए और चैन की नींद पाइए|