संबंध

इस तरह की लडकियाँ लड़कों के दिलों पर राज करती है !

नारी कुदरत का बनाया हुआ एक खूबसूरत करिश्मा है.

खूबसूरती के साथ लड़कियों के अंदर छुपी कई सारी खूबियां, लड़कियों की खासियतें, जो लड़कों को अपना दीवाना बना लेती हैं.

किसी भी लड़के के दिल पर उसी लड़की का जादू चल पाता है जिसके भीतर बाकी लड़कियों से अलग कोई खास खूबी होती है. ऐसी लड़की को देखते ही पहली नज़र में लड़के का दिल घायल हो जाता है फिर वो उससे अपना हाल-ए-दिल बयान करने से खुद को नहीं रोक पाता.

आइए हम आपको बताते हैं लड़कियों की खासियतें – किस तरह की लड़कियां लड़कों के दिलों पर करती हैं राज या फिर लड़के लड़कियों में किस तरह की खासियत देखते हैं.

लड़कियों की खासियतें –

1 –  कपड़े पहनने का तरीका

 जब भी कोई लड़का किसी लड़की को देखता है तो सबसे पहले उसकी नज़र लड़की के पहनावे पर जाती है. जिस लड़की का ड्रेसिंग सेंस अच्छा होता है ऐसी लड़कियां लड़कों को खूब पसंद आती हैं.

2 – लड़की की मुस्कान

एक लड़की के गुलाबी होठों पर खिलनेवाली प्यारी सी मुस्कान उसकी खूबसूरती को और निखार देती है. लड़कियों के चेहरे की प्यारी सी मुस्कुराहट लड़कों को ज्यादा पसंद आती है.

3 – लड़कियों की आंखें

लड़के अक्सर लड़कियों की आंखों में आंखें डालकर बात करना पसंद करते हैं और जिस लड़की की आंखें खूबसूरत हो तो फिर क्या कहना. ऐसे में तो लड़की की खूबसूरत आंखों से लड़के की नज़र ही नहीं हटती है.

4 – लड़कियों की हेयर स्टाइल

अपने लुक्स पर ध्यान देनेवाली लड़कियां समय-समय पर अपने बालों के साथ एक्पेरिमेंट करती हैं. लड़कों को भी लड़कियों के सिल्की, स्ट्रेट और लंबे बाल ज्यादा पसंद आते हैं इसके अलावा तरह-तरह की हेयर स्टाइल भी लड़कों भाती है.

5 – बात करने का अंदाज

अक्सर लड़के लड़कियों के बोलचाल के अंदाज पर गौर करते हैं. प्यार से, आराम से और धीमी आवाज़ में बात करनेवाली लड़कियां लड़कों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ती हैं.

6 – उठने-बैठने का तरीका

लड़के अक्सर लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज यानि उनके उठने-बैठने के तरीकों पर ज्यादा ध्यान देते हैं. लड़कियों के उठने-बैठने और चलने के सलीके से लड़कियां लड़कों को अपना कायल बना लेती हैं.

7 – खुले विचारों वाली

आज के इस मॉडर्न युग में लड़कों को संस्कारी होने के साथ ही खुले विचारों वाली लड़कियां ज्यादा भाती हैं. खुले विचारों वाली लड़कियां लड़कों को अच्छी तरह से समझ सकती है जिससे आगे चलकर दोनों के बीच मतभेद होने की संभावना काफी कम रह जाती है.

8 – सैर-सपाटे की शौकीन

आजकल ज्यादातर लड़के एडवेंचर पसंद होते हैं और उन्हें ऐसी ही लड़कियां भी ज्यादा पसंद आती हैं जो सैर-सपाटे का शौक रखती हैं. ऐसी लड़कियां जो आउटिंग, एडवेंचर्स की शौकीन होती हैं वो लड़कों का दिल जीत लेने का हुनर रखती हैं.

9 – खेलों के प्रति रुचि रखनेवाली

ज्यादातर लड़के स्पोर्ट्स को पसंद करनेवाले होते हैं और अगर लड़की भी खेलों के प्रति रुचि रखनेवाली मिल जाए तो फिर खेल के प्रति उनका इंटरेस्ट डबल हो जाता है.

10 – केयरिंग नेचरवाली

 जो लड़कियां अपने दोस्तों या फिर परिवारवालों की केयर करती हैं, ऐसी लड़कियां लड़कों को ज्यादा पसंद आती हैं. लड़के अक्सर चाहते हैं कि जो भी लड़की उनकी लाइफ में आए वो उनकी केयर करे.

ये है लड़कियों की खासियतें – इस तरह की लड़कियों की खासियतें आसानी से लड़कों का दिल जीत लेती हैं और लड़के भी इस तरह की लड़कियों को ही अपनी प्रेमिका या फिर पत्नी के रुप में पाने की ख्वाहिश भी रखते हैं.

Anita Ram

Share
Published by
Anita Ram

Recent Posts

ये हैं भारत के 7 कमांडोज फोर्सेज, इनका नाम सुनकर ही दुश्मन का दिल दहल जाता है

भारत के कमांडो फोर्सेज - आम सैनिकों से अलग कमांडोज को स्पेशल मिशन्स के लिए…

5 years ago

सिर्फ 50 रूपए लगाकर भी आप कमा सकते हैं लाखों रुपए ! जानिये कैसे?

शेयर बाज़ार में इन्वेस्टमेंट - विश्वास करना मुश्किल है कि 50 रूपए इनवेस्ट करके आप…

5 years ago

हर युग में सच साबित हुए हैं महाभारत के ये 5 सबक !

सैकड़ों वर्षों पहले लिखी गई महाभारत की कहानियों को हर युग में अनेकों लोग अनेकों…

5 years ago

जानिए किस राशि के लिए आप साबित होंगे बेस्ट लवर !

परफेक्ट कपल - कौन नहीं चाहता कि उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ रिश्ता…

5 years ago

सिगरेट, शराब, कोकेन, हिरोइन – कुछ इस तरह से असर करता है शरीर पर !

कोई भी व्यक्ति किसी नशे का आदी कैसे जाता है. अधिकांश लोग नशे को अपनी…

5 years ago

जांघों की चर्बी कम करने में रामबाण है ये 8 ड्रिंक्स !

जांघों की चर्बी - शरीर के किसी भी हिस्से का फैट कम करना है जरूरी…

5 years ago