ENG | HINDI

इस एक बात पर इतनी खफा हैं दिव्यांका त्रिपाठी कि चैनल को दे डाली शो छोड़ने की धमकी !

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की जोड़ी दिवेक यानी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी शो नच बलिए 8 के फाइनल में पहुंच चुके हैं.

टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक ने नच बलिए में बहुत मेहनत की है और अपनी इसी मेहनत की बदौलत वे दोनों इस शो की टॉप 4 जोड़ियों में हैं।

लेकिन सुनने में आ रहा है कि उनकी मेहनत को नजर अंदाज कर चैनल और फैंस नच बलिए 8 कि विजेता उन्हें नहीं बल्कि सान्या ईरानी को बनाना चाहते हैं जिसकी वजह से दिव्यांका त्रिपाठी स्टार प्लस से काफी खफा हैं।

खबरियों की मानें तो पिछले एक दो दिनों में चैनल टॉप मैनेजमेंट के लोगों से मीटिंग की है और कहा है कि यदि उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया तो हो सकता है कि वह अपना फेवरेट शो ये हैं मोहब्बतें को भी टाटा—बाय—बाय बोल दें।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से सान्या और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच काफी घमासान चल रहा है। एक तरफ सान्या के फैंस उन्हें हारने नहीं दे रहे दूसरी तरफ चैनल को भी लग रहा है कि सान्या ईरानी के कारण फैंस शो देख रहे हैं और उन्हें टीआरपी मिल रही है। ऐसे में वह सान्या को फिनाले से बाहर नहीं करना चाहते हैं  जिसके कारण दिव्यांका त्रिपाठी को डर सता रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो फैंस उनकी जगह सान्या को विजेता न बना लें।

इसी डर के कारण उन्होंने चैनल को धमकी भी दे दी है।

यही नहीं फैंस से वोट पाने के कारण दिव्यांका ने अपनी और अपने पति विवेक की तस्वीर भी जारी की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि विवेक ने इस तस्वीर के साथ लिखा “#NachBaliye (बिहाइंड द सीन ऑफ कोर्स) 11 महीने और 1 दिन पहले। हमें संगीत की थीम दी गई थी और हमने परफेक्ट स्कोर किया।

अब इन सबसे तो यही लग रहा है कि दिव्यांका हर हाल में नच की ट्राफी पाना चाहती हैं। खैर, अब ये खबरें कितनी सच हैं कितनी झूठ ये तो नच बलिए 8 के विजेता की घोषणा होने के बाद ही पता चलेगा।