संबंध

बेस्ट कैप्टन ही नहीं बेस्ट पापा भी हैं धोनी ! देखिए बेटी के साथ धोनी की ये तस्वीरें !

टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जानेवाले महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन कप्तान हैं.

भारतीय टीम का यह कप्तान हारती हुई बाजी को जीत में तब्दील कर देने का हुनर रखता है.

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तान माने जाते हैं, क्रिकेट के मैदान में धोनी एक बेहतरीन प्लेयर तो हैं ही, लेकिन निजी ज़िंदगी में भी वो एक अच्छे पति और पिता की ज़िम्मेदारी अच्छी तरह से निभाना जानते हैं.

हम आपको दिखाने जा रहे हैं बेटी जीवा संग माही की खूबसूरत तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप भी यही कहेंगे कि धोनी एक बेस्ट कप्तान ही नहीं बल्कि एक बेस्ट पापा भी हैं.

1 – महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. धोनी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए मुस्कुरा रहे हैं.

2 – बेटी जीवा को गोद में लेकर जाते हुए धोनी की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़. कैमरे में तस्वीरें कैद करते दिखे लोग.

3 – इस तस्वीर में सफर के दौरान अपनी नन्ही जीवा की अटखेलियों को देखकर मुस्कुरा रहे हैं धोनी.

4 – देखिए किस तरह से धोनी अपनी बेटी जीवा को गोद थामे हुए तोते के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं

5 – इस तस्वीर में पिता धोनी की गोद में बेटी जीवा सुकून से सोती हुई नज़र आ रही है.

6 – जब भी धोनी अपनी बेटी के साथ होते हैं वो बेहद ही खुश नज़र आते हैं. इस तस्वीर में बेटी के साथ होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ  झलक रही है.

7 – धोनी अपनी बेटी को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते हैं. देखिए किस तरह से क्रिकेटर हरभजन सिंह और डेनियल ब्रावो के साथ धोनी अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नज़र आ रहे हैं.

8 – इस तस्वीर में माही अपनी पूरी फैमिली के साथ नज़र आ रहे हैं. जब पत्नी साक्षी और बेटी जीवा साथ होती हैं तो धोनी की खुशी डबल हो जाती है.

9 – इस तस्वीर में देखिए किस तरह से धोनी अपनी नन्ही सी गुड़िया रानी को सीने से लगाए हुए नज़र आ रहे हैं.

10 – क्रिकेटर क्रिस गेल और डेनियल ब्रावो के साथ धोनी अपनी बेटी जीवा को गोद में लेकर सेल्फी लेते हुए नज़र आए.

कहते हैं कि बेटियां हमेशा अपने पिता के दिल के काफी करीब होती हैं, तभी तो धोनी अपनी बेटी को हमेशा अपने सीने से लगाकर रखते हैं. बेटी के साथ धोनी की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि धोनी बेस्ट कैप्टन होने के साथ एक बेस्ट पापा भी हैं.

Anita Ram

Share
Published by
Anita Ram

Recent Posts

रावण के कई मंदिर है भारत में! क्या आप जानते हो ?

रावण का मंदिर! इसमें आश्चर्य होने की कोई बात नहीं है. दशहरा आते ही टीवी चैनल…

5 years ago

बौद्ध और ब्राह्मण लोगों का एक है धर्म, फिर क्यों करते है जातिवाद

विभिन्न संस्कृति के देश में एक ऐसी परंपरा चलती आ रही है जो दीमक की…

5 years ago

लम्बी उमर चाहिए? तो चलिए दीर्घेश्वरनाथ मंदिर

इस कलयुग में दीर्घायु का आशीर्वाद न मिल रहा हो तो, इसके लिए आप को…

5 years ago

इस तरह बिना पैसे खर्च किये आप भी पा सकते हैं खूबसूरत गर्लफ्रेन्ड !

बिना पैसे खर्च किए गर्लफ्रेन्ड - अब तो हर लड़के को गर्लफ्रेन्ड की चाहत होती…

5 years ago

ब्वॉयफ्रेंड के बारे में जब घर पर पता चल जाये तो ऐसे संभालें परिस्थिति !

जब रिलेशनशिप का घर पर पता चल जाये - लंबे समय तक रिलेशनशिप को छिपाए…

5 years ago

दिल्ली की हर लड़की की रग-रग में बसती हैं ये बातें !

दिल्ली की लड़की - दिल्‍ली दिलवालों की तो होती ही है साथ ही यहां की…

5 years ago