ENG | HINDI

दुनियाभर में इन 5 देशों के लड़के होते हैं सबसे हैंडसम

सबसे हैंडसम लड़के

सबसे हैंडसम लड़के – पहले के ज़माने में सुंदरता सिर्फ महिलाओं को मापने का पैमाना हुआ करता था। शादी-ब्‍याह में लड़की की सुंदरता पर सबसे ज्‍यादा गौर किया जाता था लेकिन अब ये पैमाना बदल चुका है।

आज के समय में लोग लड़कों की सुंदरता के प्रति भी ज्‍यादा आकर्षक होने लगे हैं और धीरे-धीरे पुरुषों में भी अपने लुक्‍स और सुंदरता को लेकर दिलचस्‍पी लगातार बढ़ रही है।

आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ सबसे हैंडसम लड़के होते है, जिनके लड़कों ने सबसे ज्‍यादा बार मैन्‍स ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट में बाज़ी मारी है।

सबसे हैंडसम लड़के –

१ – ब्राजील

ब्राजील के लड़के दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा हैंडसम माने जाते हैं। इस देश के लड़कों ने मैन्‍स ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा प्राइज़ जीते हैं। मिस्‍टर वर्ल्‍ड, मिस्‍टर ग्‍लोबल, मिस्‍टर इंटरनेशनल जैसे विश्‍व कप प्रसिद्ध अवॉड्स्र अपने नाम किए हैं। पिछले साल 2017 में मिस्‍टर ग्‍लोबल इसी देश से पेडरो हेनरिक गिका बने थे।

२ – वियतनाम

इस लिस्‍ट में ब्राजील के बाद वियतनाम का नाम आता है। इस देश के लड़कों ने मैन्‍स ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट में सभी बड़े अवॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। बस, इसी बात से आप जान सकते हैं कि वियतनाम के लड़के कितने हैंडसम होते हैं और ये किसी का भी दिल चुरा सकते हैं।

३ – साउथ कोरिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि हैंडसम लड़कों की लिस्‍ट में लड़ाका देश साउथ कोरिया का भी नाम है। ये देश अन्‍य कई नकारात्‍मक कारणों की वजह से चर्चा में रहता है और कम ही लोग यहां की खूबसूरती के बारे में बात करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि साउथ कोरिया भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। इस देश के लड़के ना सिर्फ अच्‍छे लड़ाके होते हैं बल्कि सुंदरता के मामले में भी सबसे आगे होते हैं। ली सू हय्क इसके उदाहरण हैं जोकि साउथ कोरिया के फेमस मॉडल और एक्‍टर हैं। इनके नाम एएफए राइजिंग स्‍टार ऑफ एशिया अवॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा मिस्‍टर कॉन्‍जेनिएलिटी – 2017 का अवॉर्ड भी इस देश के सूजे यो अपने नाम कर चुके हैं।

४ – फ्रांस

Eiffel Tower

फ्रांस के लड़के भी कुछ कम हैंडसम नहीं होते हैं। मैनहंट इंटरनेशन 2002 और मिस्‍टर वर्ल्‍ड 2015 का खिताब जीतने वाले फ्रांस के सिमॉन नेसमन ने मिस्‍टर कॉन्‍जेनिएलिटी का खिताब जीतकर दुनियाभर की महिलाओं को इंप्रेस किया है। इस देश के पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी बेहद खूबसूरत हैं।

५ – भारत

भारत एकलौता ऐसा देश है जो अपनी सुंदरता और संस्‍कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। साल 2016 में भारतीय ने ही मिस्‍टर वर्ल्‍ड का खिताब जीता था और इसके साथ ही 2001 में मैनहंट इंटरनेशनल के विनर भी हमारे देश से ही था। मिस्‍टर वर्ल्‍ड और मिस्‍टर ग्‍लोबल के मंच पर पर भारतीयों का खूब जलवा रहा है।

अब तो आप जान ही गए होंगें कि दुनियाभर में किन देशों के लड़कों को सबसे हैंडसम माना जाता है। सबसे खुशी की बात तो ये है कि इस‍ लिस्‍ट में भारत का भी नाम है। इसके अलावा इस लिस्‍ट में स्‍वीडन और तुर्की का नाम भी शामिल है।  

इन देशों में होते है सबसे हैंडसम लड़के और दुनियाभर की लड़कियों के दिल पर राज करते हैं। वहीं इन देशों की महिलाएं भी सबसे खूबसूरत मानी गई हैं।