ENG | HINDI

गर्मी में ये कूल हेल्थी ड्रिंक्स आपको पहाड़ों की ठंडी का एहसास दिलायेंगे !

गर्मी के ड्रिंक्स

गर्मी के ड्रिंक्स – गर्मी शुरू हो चुकी है ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए लोगों ने कई जतन करने शुरू कर दिए हैं|

बाज़ार में भी तरह, तरह के जूस और शेक्स से लोग अपने आपको तरावट देने की कोशिश कर रहे हैं|

तेज़ी से बढ़ रही गर्मी में गर्मी के ड्रिंक्स – गर्मी के कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में हम आपको आज बताएंगे|

गर्मी के ड्रिंक्स

1- गुलाब की पत्तियां से बना शेक

जी हैं, गुलाब का इस्तेमाल यूँ तो सजावट के लिए या प्यार के इज़हार के लिए किआ जाता है पर इससे बना हुआ ठंडा पेय आपको पांच से छह घंटों तक ताज़गी का एहसास करवाता रहेगा| इसे गुलाब की पत्तियों में मिश्री मिलाकर बनाया जा सकता है| अगर आपको पसंद हो तो इसमें आप ढूध भी मिला सकते हैं| मिश्री भी शरीर को ठंडा रखने का काम करती है|

गर्मी के ड्रिंक्स

2- सत्तू का चटपटा शरबत

जी हाँ, सत्तू की लिट्टी या बाटी चोखा तो आपने बहुत खाया होगा पर सत्तू से बना मसालेदार पानी आपके शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है| इसके लिए एक गिलास में दो से तीन चम्मच सत्तू लीजिये, उसमें थोड़ी से काली मिर्च, थोड़ा सा कला नमक, आधा नींबू काटकर डालिए और ठंडा पानी डालकर मिक्स कर लिजिए| ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करिए| ये चटपटा पेय पीने से न सिर्फ आप ताज़गी मेहसूस करेंगे बल्कि आपका बेत भी थोड़ी देर के लिए भर जाएगा|

गर्मी के ड्रिंक्स

3- घर में बनाइए मिंट शेक

इसके लिए आपको चाहिए पुदीना, नींबू, काला नमक, भुना हुआ जीरा, सफ़ेद नामक| अगर चाहें तो इसमें चाट मसाला भी दल सकते हैं| पुदीने का रस निकल कर एक गिलास ठंडे पानी में मिलाएं, अब उसमे बाकी का मिश्रण भी मिला दें| ऊपर ए बर्फ डालकर सर्व करें| आसानी से बन्ने वाला ये पेयपदार्थ पेट के लिए भी बढियां है| शरीर को तरोताजा रखने में भी सहायक है|

गर्मी के ड्रिंक्स

4- तरबूज का जूस

इसे बनाने के लिए आपको अलग से कोई मेहनत नहीं करनी बस इसका जूस निकालिए और स्वाद के अनुसार कालानमक और बर्फ डालकर सर्व करिये| स्वाद और सेहत दोनों के लिए ये बहुत मुनासिब है| गर्मी भी दूर करता है|

गर्मी के ड्रिंक्स

5- बादाम मिल्क

इसे बनाने के लिए बाज़ार से थोड़ा दूध, बादाम पाउडर, चीनी, इलायची और थोड़ी सी सौंफ और सफ़ेद कालीमिर्च ले लें| अब पूरे मिश्रण को मिक्सी में ब्लेंड  कर लें| गिलास में निकालें और बर्फ डालकर सर्व करें| ये पेय पेट के साथ ही त्वचा, दिमाग और आँखों के लिए ही बहुत फाएदेमंद है| अगर अप चाहें तो अपने हिसाब से इसमें कोई फ्लेवर देने के लिए अस्सेंस भी मिला सकते हैं|

गर्मी के ड्रिंक्स

ये है गर्मी के ड्रिंक्स – तो देर किस बात की, बाज़ार के बजाये अबकी बार घर में ही ये बेहतरीन ड्रिंक्स बनाइए और सबका दिल जीत लीजिये| ये ड्रिंक्स न सिर्फ आसानी से घर में बनाये जा सकते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत उम्दा हैं|