ENG | HINDI

बॉलीवुड के ये सितारे हो चुके है जानलेवा बीमारी के शिकार!

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी लोगो को एकदम परफेक्ट लगती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है ये सितारे भी इंसान है और इनको भी प्यार, दर्द, और तकलीफ होना लाज़िमी है।

आज हम इन्ही सितारों की बाते करने वाले है आज हम बताएँगे की आपके चहीते सितारे भी गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके है।

बॉलीवुड के ये सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार हो चुके है –

आज हम बात देखेंगे कौनसे सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार है –

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार –

1. अमिताभ बच्चन-

बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन वैसे तो लोगो को कई बीमारी से बचने के लिए जागरूक करते रहते है। लेकिन क्या आप जानते है कि अमिताभ बच्चन खुद भी कभी टीबी जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो चुके है। हालाँकि ईलाज के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ है और अब सभी को टीबी से बचने और लड़ने के लिए जागरूक करते रहते है।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

2. शाहरूख खान-

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख़ खान भी बीमार रह चुके है, बता दें कि उनकी कई बार सर्जरी हो चुकी है। शाहरुख़ अब तक 8 सर्जरी करवा चुके है जिसमे आंख, घुटने, कंधे गले की सर्जरी शामिल है।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

3. मनीषा कोईराला-

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो चुकी है। मनीषा को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हो गया था, हालाँकि लंबे ईलाज के बाद मनीषा पूरी तरह स्वस्थ है।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

4. सोनम कपूर-

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर भी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो चुकी है। हालाँकि सोनम को पता लगने के बाद उन्होंने हेल्थी लाईफ स्टाईल अपनाकर उन्होंने डायबिटीज पर पूरी तरह काबू पा लिया है।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

5. सलमान खान-

सुपर स्टार सलमान खान को देख के लगता है उनको कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते है कि सलमान खान ट्राईजेमिनल न्युराल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रह चुके है। ये बीमारी इतनी दर्दनाक होती है कि इसका दर्द सहन कर पाना मुश्किल होता है। हालाँकि 2011 में उनकी सर्जरी हो चुकी है।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

6. मुमताज-

पुराने दौर की खुबसूरत अदाकारा मुमताज़ भी कभी गंभीर बीमारी से पीड़ित रह चुकी है। बताया जाता है कि उनको ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, उन्होंने इस बीमारी का डटकर मुकाबला किया उनको सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन के दर्दनाक सेशन से भी गुजरना पड़ा।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

7. अनुराग बसु-

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु को साल 2004 में पता चला की उनको ब्लड कैंसर है। अनुराग ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर जीत हासिल की है आज वे पूरी तरह स्वस्थ है।

सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार

तो ये थे वे बॉलीवुड सितारे गंभीर बिमारियों के शिकार हो चुके है, लेकिन सही समय और सूझ बुझ से उन्होंने इन बिमारियों पर जीत हासिल की है।