ENG | HINDI

डांस में करियर बनाकर आसानी से कमा सकते हैं 50 हज़ार रुपए

डांस में करियर

डांस में करियर – आज के युवाओं के लिए डांस एक बेहतर करियर ऑप्‍शनबनकर उभर रहा है।

पहले के ज़माने में इसे अच्छा नहीं समझा जाता था लेकिन आज बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि उन्का बच्चा डांसर बने। डांस एक खूबसूरत कला है जिसे हर कोई सीखना चाहेगा।

आप कहीं भी चले जाएं आपको कोई ना कोई नृत्‍य कला का प्रदर्शन करता हुआ दिख ही जाएगा।

यहां तक कि अब तो लोग डांस में करियर भी बनाना पसंद कर रहे हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि आपको इसके लिए किसी डिग्री या पढ़ाई की जरुरत पड़ेगी तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नही है। इस फील्‍ड में किसी भी उम्र और क्‍लास के लोग अपना करियर बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको संगीत की समझ और डांस को कैसे प्रेजेंट किया जाए यह भी पता होना चाहिए। इसमें आपको डांस की प्रैक्टिस करने से भी मदद मिलेगी।

डांस में करियर – अच्छी है कमाई

एक डांस शो से ही आप 35 से 50 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। ग्रुप डांस में हर डांसर के हिस्से में 2 से 4 हजार रुपए आ जाते हैं। अगर आपकी रुचि डांस मेंहै तो आपको पहले किसी डांस ग्रुप के साथ जुड़कर डांस की टैक्‍निक्‍स के बारे में जानना चाहिए। वहीं अगर आप अपने ग्रुप का प्रचार करना चाहते हैं तो किसी इवेंट मैनेजर या दूसरे सम्पर्कों का सहारा लें, जिसके लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करनेपड़ सकते हैं।

यहां से कर सकते हैं कोर्स

गंधर्व महाविद्यालय, नई दिल्ली

कत्थक केंद्र, दिल्ली

डांस जोन प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली

शामक डावर इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आटर्स, नई दिल्ली

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ

डांस में करियर – अगर आप डांसर या कोरियोग्राफर बनना चाहते हैं तो इन जगहों से डांस सीख सकते हैं। डांस में आपकी रुचि है तो अपने इस शौक से आप खूब पैसा भी कमा सकते हैं।