ENG | HINDI

लंबी लड़कियों से क्यों कतराते हैं लड़के?

लंबी लडकियाँ

लंबी लडकियाँ – पहली नज़र में लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करने की आदत कुछ लड़कियों पर भारी पड़ जाती है.

कभी कभी अपने भी देखा होगा कि कम हाईट वाली लड़कियों को लड़के जल्दी पसंद कर लेते हैं और जिनकी हाईट ज्यादा होती है, ऐसी लड़कियों के लड़के बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि दोस्त बनकर रह जाते हैं.

लंबी लडकियाँ जिनको समझ में नहीं आता कि आख़िर उनमें कमी क्या है. क्यों उन्हें लड़के अपने करीब नहीं आने देते और क्यों उनकी बाहों में बाहने डाल कोई लड़का यूँ ही सड़क पर नहीं चलता.

लंबी लडकियाँ –

लड़कों की फितरत बहुत तेज़ होती है. समाज में उन्हें खुद से समझदार कोई और नहीं दिखता. आमतौर पर लड़कों के अंदर एक तरह की हीन भावना होती है. पहले ऐसा नहीं था. अब हो गया है. पहले की अपेक्षा अब लड़के नहीं चाहते कि लड़कियां उनसे स्मार्ट हों या फिर उनसे लम्बी हों. लड़के हमेशा लड़के ही रहेंगे. वो कितने भी पढ़े-लिखे क्यों न हो जाएं, कभी भी अपनी आदत से बाज़ नहीं आएँगे.

बाज़ार में जब वो अपने गर्लफ्रेंड के साथ निकलते हैं तो उसके कंधे पर अपना हाथ रख देते हैं. कभी कमर में हाथ होता है तो कभी कंधे पर. ऐसा करके वो लोगों को ये जताते हैं कि लड़की उनकी जागीर है. कितना भी बुरा लड़का क्यों न हो, जैसे ही वो बाज़ार में पहुँचता है अपनी गर्लफ्रेंड के कंधे पर हाथ रख ही देता है. यही चीज़ लम्बी लड़की के साथ नहीं कर पाते.

जब भी वो उसके साथ बाज़ार में निकलते हैं, तो लोगों का ध्यान लड़कों पर न जाकर लड़की पर जाता है. लोग ये कहने लगते हैं कि कितनी सुंदर लड़की को ये लंगूर लेकर जा रहा है. ये कमेंट जब लड़का सुनता है तो उसे बहुत बुरा लगता है. साथ ही लंबी लडकियाँ होने के नाते वो अपनी गर्लफ्रेंड के कंधे पर हाथ भी नहीं रख पाता. ये उसकी मजबूरी होती है.

लड़कों का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान लड़की की आंखों पर जाता है. किसी व्यक्ति से पहला संवाद आंखों के जरिये ही होता है. इसलिए आंखें वह सबसे जरूरी चीज है जिसे लड़के सबसे पहले देखते हैं. माना जाता है कि आंखें किसी का भी स्वभाव बयां कर देती हैं. इसी वजह से लड़के, लड़कियों की आंखों से उनके व्यक्तित्व और स्वभाव को समझने की कोशिश करते हैं. लेकिन ये तब और मुश्किल हो जाता है जब लंबी लडकियाँ लड़के से ज्यादा होती है. लड़के की सारी फीलिंग वहीँ मर जाती है.

जब ये लड़के कॉलेज में होते हैं और उनकी गर्लफ्रेंड लम्बी होती है तो पूरा कॉलेज उनका मज़ाक उड़ाता है. उन्हें ये कहकर चिढ़ाता है कि कोई और नहीं मिली. लंबी लडकियाँ जिनके सामने लड़के हर पल खुद को छोटा महसूस करते हैं. उन्हें हर पल खुद की इंसल्ट महसूस होती है. कई बार तो लड़कों के घर वाले भी ये कह देते हैं कि किसी छोटी लड़की को अपने सतह लेकर घूमा कर. यूँ बंदर बनकर घूमने की ज़रुरत नहीं है.

कुल मिलाकर ये है कि लड़के अपनी शान बढ़ाने के लिए छोटे कद वाली लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाते हैं और लम्बी लड़कियों से बचते हैं.