ENG | HINDI

अगर आपके ब्‍वॉयफ्रेंड को लड़कियां ताड़ने की आदत है तो उन्‍हें ऐसे पकड़ें रंगे हाथ

लड़कियां ताड़ने की आदत

लड़कियां ताड़ने की आदत – रिलेशनशिप में पार्टनर की कई ऐसी आदतें होती हैं जो इरिटेट करती हैं और आपको ना चाहते हुए भी इन्‍हें झेलना पड़ता है।

कई बार लड़कियों को अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से ये शिकायत होती है कि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड बाहर घूमते समय या उनके साथ होते हुए भी दूसरी लड़कियों को चैक आउट करता है।

कई बार टोकने पर भी उनका ब्‍वॉयफ्रेंड सुधरता नहीं है और कुछ लड़के तो इतने चालू होते हैं कि अपनी ही गर्लफ्रेंड के सामने दूसरी लड़कियों को ताड़ने के बाद इस चीज़ को स्‍वीकार भी नहीं करते हैं। अगर आप भी अपने ब्‍वॉयफ्रेंड की इस लड़कियां ताड़ने की आदत से परेशान हैं और उन्‍हें रंगे हाथों पकड़ना चाहती हैं तो इस काम में ये तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।

लड़कियां ताड़ने की आदत

दोस्‍तों का लें साथ

दोस्‍तों का सब पता होता है और लड़कों के दोस्‍त तो अपने यार के बारे में सब कुछ जानते हैं।

अगर आप अपने ब्‍वॉयफ्रेंड का कोई भी सीक्रेट या आदत के बारे में जानना चाहते हैं तो उनके दोस्‍तों से बात करें। हालांकि, दोस्‍तों से सीक्रेट निकलवाना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन आप ट्राई तो कर ही सकती हैं।

उन्‍हें अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के सामने बैठाकर पूछिए कि वो लड़कियों को ताड़ते हैं या नहीं।

फोन का लें सहारा

आजकल की जेनरेशन तो हाई टेक हो गई है और ऐसे में आप भी अपने स्‍मार्टफोन में हर चीज़ की खबर रख सकती है। अगर आपको लगता है कि आपका ब्‍वॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर किसी को स्‍टॉक कर रहा है तो आप उसका अकाउंट हैक कर उसकी चैट पढ़ सकती हैं और फिर उसे ये सब दिखाकर इसका जवाब मांग सकती हैं।

वीडियो बनाकर

 

अपने ब्‍वॉयफ्रेंड की इस आदत को एक्‍सपोज़ करने के लिए आप वीडियो का सहारा भी ले सकती हैं। अगर आप किसी रेस्‍टोरेंट या शॉपिंग मॉल में हैं और वहां अचानक से कोई खूबसूरत लड़की आ जाती है और आपका पार्टनर आपकी बातों को अनसुना करके उस लड़की को घूरने लग जाता है तो आप तुरंत उनकी वीडिया या फोटो खींच सकती हैं। बाद में उन्‍हें ये सब दिखाएं। जब आपके पास सबूत होगा तो वो अपनी इस खराब आदत से इनकार नहीं कर पाएंगें।

खुद सीरियसली करें बात

कई बार लड़कियों को अपने पार्टनर की ये आदत बहुत बुरी लगती है लेकिन फिर भी वो मज़ाक में सब कुछ बोल देती हैं और सोचती हैं कि उनका ब्‍वॉयफ्रेंड मजाक में ही उनकी बात को समझकर सुधर जाएगा लेकिन हर बार और हर रिलेशनशिप में ऐसा होता नहीं है। अगर आपके ब्‍वॉयफ्रेंड को आपके संकेत समझ नहीं आ रहे हैं तो आपको उनसे सीरियसली बात करनी चाहिए। अगर वो आपसे सच में प्‍यार करते हैं तो अपनी बुरी आदतों को आपके लिए जरूर छोड़ देंगें।

अपनी गर्लफ्रेंड के आगे ही दूसरी लड़कियां ताड़ने की आदत बहुत गंदी आदत है और लड़कियों को इस आदत से बहुत चिढ़ भी होती है। ऐसा करने वाले लड़कों की गर्लफ्रेंड अकसर उनसे झगड़ा करती रहती हैं लेकिन लड़के अपनी आदत से बाज़ नहीं आते हैं। आप ऊपर बताए गए तरीकों से उन्‍हें ऐसा करते हुए रंगे हाथ पकड़ सकती हैं।