ENG | HINDI

बॉलीवुड में इन जोड़ियों की केमिस्ट्री ने असल ज़िदंगी में लोगों को प्यार करना सिखाया

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया – प्यार, ज़िदंगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है, जिसे महसूस करने की चाहत सभी रखते हैं।

यूं तो हर रिश्ते में प्यार मौजूद होता है लेकिन इश्क का रंग कुछ अलग ही होता है। जवानी की दहलीज पर कदम रखने के बाद जब दो लोग इश्क के इस रंग में रंगते हैं तो दुनिया अलग ही रंग में रंगी नज़र आती है।

अगर बात प्यार के इस रिश्ते की करें तो टीन एज से लेकर यंग होने तक प्यार के मायने हम फिल्मी जोड़ियों को देखकर ही समझने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स ही मानो हमें प्यार की परिभाषा समझाते हैं।

वैसे बॉलीवुड में कईं ऐसी जोड़ियां हैं जिन्होने परदे पर प्यार को कुछ इस तरह उकेरा कि हर किसी को प्यार से प्यार हो गया।

हर दौर में एक ऐसी जोड़ी ज़रूर रही है जिसने अपनी कैमिस्ट्री से ऑडियेन्स के दिल में जगह बनाई।

चलिए आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया  इनमें से कुछ जोड़ियां आपके भी दिल के करीब होंगी, ऐसा हमें यकीन है।

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया –

१ – राजकपूर-नर्गिस –

राजकपूर और नर्गिस ने भी परदे पर जो जादू क्रिएट किया शायद ही उसे कोई जोड़ी दोहरा पाएगी। इन दोनों ने 16 फिल्में साथ में की और हर फिल्म में इनकी केमिस्ट्री निखर कर सामने आई। बारिश में काले छाते के नीचे भीगते किसी भी कपल को देखकर सबसे पहले इन्ही का ख्याल आता है।

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया

२ – शाहरूख-काजोल-

कभी दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के राज-सिमरन बनकर तो कभी कुछ-कुछ होता है के राहुल- अंजलि बनकर, इनकी जोड़ी ने हमेशा प्यार को एक अलग ही रंग दिया है। चाहे बात इस जोड़ी पर फिल्माए गए गानों की हो या फिर डायलॉग्स की, आज भी ये जोड़ी लोगों की फेवरेट है। ये शाहरूख और काजोल का करिज़्मा ही है कि आज भी हर प्यार करने वाले लड़के को राज और लड़की को सिमरन कहा जाता है।

३ – रेखा- अमिताभ –

एंग्री यंग मैन अमिताभ और खूबसूरत रेखा की जोड़ी भी बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक कपल्स में गिनी जाती है। ये दोनों जिन भी फिल्मों में साथ नज़र आए, लोगों ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। एक वक्त पर इन दोनों के अफेयर की खबरें भी बॉलीवुड में खूब पॉपुलर हुई थी। अब असल ज़िदंगी में इनके बीच कुछ था या नहीं, ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन ऑनस्क्रीन इनकी केमिस्ट्री का कोई जवाब नहीं था।

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया

४ – शम्मी कपूर- शर्मिल टैगोर–

इन दोनों ने साथ में 12 फिल्में की और हर फिल्म में इनकी केमिस्ट्री काबिलेतारीफ थी। आंखों ही आंखों में प्यार का मतलब समझना हो तो इनकी फिल्में देखिए।

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया

५ – रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण-

फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर और दीपिका एक साथ नज़र आए और इस जोड़ी को साथ देखकर मानो लोगों को इश्क पर यकीन होने लगा। तमाशा में भी इस कपल को लोगों ने खूब पसंद किया, इनके बीच भी इश्क विश्क के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में आम थे हालांकि बाद में ये दोनों अलग हो गए थे।

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया

६ – रणवीर सिंह–दीपिका पादुकोण-

दीपिका के साथ रणवीर कपूर ही नहीं, बल्कि रणबीर सिंह की जोड़ी भी खूब जमी, कभी राम की लीला बनकर तो कभी बाजीराव की मस्तानी बनकर, दीपिका हमेशा ही परदे पर रणवीर को कॉम्पलिमेंट करती नज़र आई। इनकी केमिस्ट्री भी प्यार को एक अलग ही लेवल पर ले गई।

बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया

ये है बॉलीवुड जोड़ियाँ जिन्हों ने प्यार करना सिखाया – ये बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ियां है जिन्हे परदे पर साथ में जितनी भी बार देखा जाएं, कम ही लगता है। आपको इनमें से कौन सी जोड़ी पसंद है या फिर इनके अलावा अगर कोई ऐसी बॉलीवुड जोड़ी है जिनकी केमिस्ट्री आपको बहुत पसंद है तो हमें अपने कमेंट्स के ज़रिए ज़रूर बताएं।