ENG | HINDI

आपने बिपासा बसु का यह योगा नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा…

बिपासा बसु का योगा

बिपासा बसु का योगा – योग खुद भी किया होगा और दूसरों को करते भी बहुत देखा होगा। योगा की बात आते ही बाबा रामदेव सबसे पहले याद आते हैं।

लेकिन अगर आपने बिपासा बसु को योगा करते देख लिया तो बाबा रामदेव को आप भूल जाएंगे। इस खबर को पढ़ने के बाद योगा के बारे में सुनते ही आपको बाबा रामदेव बल्कि अब बिपासा बसु नजर आएंगी।

अभी हाल ही में बिपासा बसु ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट की जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ हॉट योगा कर रही है।

उनका यह योगा आपको उनका दिवाना न बना दे। दोनों का यह योगा आपको भी अपने पार्टनर के साथ योगा करने के लिए मजबूर कर देगा।

बिपासा ने एक के बाद एक कई पोस्ट अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया। इनमें वह योगा के अलग अलग पोज में नजर आ रही है।

उनका यह हॉट पोज उनके चाहने वालों के बीच जरुर योगा को प्रसिद्ध करेगा। बिपासा को उम्मीद है कि इसे देखने के बाद उनके प्रसंशक योगा के प्रति प्रेरित होंगे।

अपनी पोस्ट में बिपासा ने लिखा कि योगा जीवन की तरह है। योगा की तरह ही जीवन है। जैसे जीवन में तालमेल बैठाकर आगे बढ़ते रहना होता है वैसे ही योगा में भी है। उनकी माने तो यह मैजिकल है।

बिपासा का कहना है कि हम सभी निरंतर योगा करते रहना चाहिए।

अपनी हेल्थ को लेकर बिपासा और करण ग्रोवर दोनों ही संजीदा रहते हैं। अपनी छुट्टियों के मस्ती के पलों में भी दोनों वर्कआउट के लिए समय जरुर निकालते हैं।

योगा करती बिपासा और करण की फोटो में दोनों अन्नत मुद्रा में नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में ‘उतरासन’ और ‘हलासन’ करते हुए नजर आ रहे है।

ये है बिपासा बसु का योगा – योगा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हो चुका है। लोगों का रुझान योगा की ओर बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड कलाकार, क्रिकेटरों सहित सैलिब्रीटीज भी योगा की समय समय पर फोटो शेयर कर अपने चाहने वालों को योगा के लिए प्रेरित कर रही है। बिपासा ने भी उसी कड़ी में यह फोटो शेयर किया है।

बिपासा बसु का योगा