Arbind Verma, Author at Youngisthan.in

क्या होगा अगर हम सब अपने धर्म को भूलकर मानव धर्मं का अनुकरण करे?
मानवता शब्द  सुनते  ही  हमारे  ज़हेन  में  तरह-तरह  की  भाव-भंगिमाएं तैरने लगती है.

यह अपने भीतर सारे धर्मों को समेटे हुए है.

यहाँ से इंसान की सीमाएं असीमित हो जाती हैं और वो दुनिया की सारी बंदिशों को तोड़, बस मानवता के रंग में सराबोर हो लोगों से एक अच्छा रिश्ता क़ायम करता है. मानव जाति के लिए निःस्वार्थ भाव से की जाने वाली सेवा ही सही मायनों में मानवता शब्द को पारिभाषित करती है क्योंकि सारे धर्मों से परे मानव जाति के कल्याण के लिए किया जाने वाला कार्य ही सर्वोपरि है.

अपने अस्तित्व की परवाह किये बिना दूसरों के लिए अपने आपको समर्पित कर देना और शून्य में विलीन हो जाना ही सच्ची मानवता है.

मानवता के कई रूप हैं और हर रूप में समर्पण पहली और आवश्यक शर्त है.

मानवता की ओर बढ़ने के लिए प्रेम पहला क़दम है.

शक़, अविश्वास, अभिमान, छल, झूठ, इर्ष्या, द्वेश, कपट, स्वार्थ और क्रोध जहाँ से ख़त्म होते हैं प्रेम वहीँ से शुरू होता है. मानवता वो है जो हमें कुछ भी ग़लत करने से रोकती है, उसके लिए किसी धर्म से जुड़ा होना और किसी सबूत की ज़रूरत नहीं होती. हम स्वयं ही सही और ग़लत का फ़ैसला कर लेंगे, उस दशा में मानवता ही मुख्य धर्म होगा. आज प्रेम के अभाव में पूरा समाज तनाव के घेरे में है, क्योंकि हमारे अन्दर दूसरों के लिए समर्पण का भाव ही नहीं रहा. हम ज़िम्मेदारियों से भागने लगे हैं, जो व्यक्ति दूसरों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहता है, भगवान् भी उसकी सहायता करते हैं.

सबकी सहायता करने का मतलब है अपनी सहायता, क्योंकि जब हम ज़रूरतमंदों की सहायता सच्चे मन से करते हैं तो हमें दिली ख़ुशी मिलती है.

हम ज़ात-पात में बेवजह फंस से जाते हैं, अगर हम सारे धर्मों को छोड़, मानवता धर्म को अपना लें और बिना कुछ की आशा किये बस दूसरों के लिए कुछ करें तो हमें आत्मसंतुष्टि के साथ-साथ आत्मिक ख़ुशी भी मिलेगी. इसलिए ज़रूरत है तो बस अपनी तरफ़ से एक क़दम बढ़ाने की…..!

मानवता पहला धर्म है, जब हम प्राणी मात्र से प्रेम करेंगे तो फ़िर उस दिन से काला-गोरा, हिन्दू-मुस्लिम का भेद-भाव ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएगा. निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए किये गए सभी कार्य किसी न किसी रूप में हमारे जीवन के लिए शुभ फलदायी होते हैं और हमारे व्यक्तित्व को महान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इंसान स्वार्थी हो चला है, केवल अपने स्वार्थ के लिए ही जीता है, लेकिन इसके विपरीत स्वार्थी होने के साथ-साथ वो बेबस और लाचार भी हो गया है. वो दुनियाँ की इस भीड़ में भी ख़ुद को अकेला ही समझता है. कहीं न कहीं उसे यह तो इल्म है कि वो समाज से कटता जा रहा है, लेकिन वो अपने आपको ग़लत कर्मों से रोक पाने में असमर्थ और पंगु हो चुका है. दिल के कहीं एक कोने में उसकी भी थोड़ी चाह है कि मानव ज़ाति की सेवा के लिए कुछ समय अपने जीवन का दे, पर पता नहीं क्यूँ वो एक क़दम आगे बढ़ाकर दो क़दम पीछे चला जाता है. कहते हैं…..

मुझे अपने हाथों से गले लगा लो यारों, नहीं तो यही हाथ किसी दिन भीड़ का रूप लेकर मेरी गर्दन न काँट दे…..!

The post क्या होगा अगर हम सब अपने धर्म को भूलकर मानव धर्मं का अनुकरण करे? appeared first on Youngisthan.in.

तेरी सूरत आज भी याद है मुझे!
वो चिलमन से झांकती तेरी सूरत आज भी याद है मुझे…

पतझड़ का मौसम था… बाग़ों में रंग-बिरंगे फूल थे क्यारियों में लगे हुए… लेकिन तेरे बदन की ख़ुश्बू के सामने सब फीके से लग रहे थे…

वो तेरा आहिस्ते से आना… नज़रे झुका कर शर्माना… तेरा मुझे देखर यूं इठलाना आज भी याद है मुझे…

कभी तुम मुझे देखती थीं… कभी मैं तुमको देखता था… आंखों ही आंखों में बातें हो जाती थीं… तुम्हारी एक झलक देखने के बाद मैं ख़ुदा का शुक्रिया अदा करता था और तुम्हें पता न चले इसीलिए आहिस्ते से ख़ुदा से नज़रें चुरा कर फिर तुमको देखने लग जाता था…

कैसे भूलूंगा उन लम्हों को… कहा न तेरी सूरत आज भी याद है मुझे… मैं तुम्हें ख़ुश करने की चाहत में क्या-क्या न करता…

अपने काम भूल गया था मैं…

मेरे आते हुए क़दमों की आहट भी पहचान लेती थीं तुम…

अपने छरहरे बदन की रंगत और काया पर ख़ूब इतराती थीं तुम… मैं तो गुलाब की पंखुड़ियों के जैसे होठों की उस अंजुमन में ही खो जाता था… तेरे चेहरे ने मेरे दिल की गहराईयों पर भी पहरा लगा दिया था… शरारतें क्या होती हैं… मुस्कुराहट क्या होती है… ये सब कुछ सीखा था मैने तुमसे… तेरा बार-बार चेहरे पर आ रहे अपने केशुओं को हटाना आज भी याद है मुझे… फ़क़त बस इतनी है कि उस वक़्त तुम जवां हुआ करती थीं… मैं भी जवां हुआ करता था… बात और है कि अब नाम तुम्हारा पूछे हुए ज़माना हो गया…

मेरे चेहरे पर सिलवटें पड़ गई हैं अब तो… लेकिन तेरे चेहरे का नूर आज भी घायल कर जाता है मुझे…

हां ये बात और है कि तुम्हें अब याद नहीं मेरा चेहरा…

पर मैं नहीं भूला तुम्हें आज तक… कहा न तेरी सूरत आज भी याद है मुझे… उस रोज़ गुज़र रहा था मैं रास्ते से… सामने मेरे तुम आई भी थीं… थोड़ा रुक कर शायद सोच रही थीं तुम कि चेहरा कोई जाना-पहचाना सा ही है, लेकिन कुछ कहा नहीं.. .मैं भी सोच रहा था उस वक़्त कि आज तो कह ही दूं अपने दिल की बात तुमसे, लेकिन हिम्मत न हुई…

तुम जाती रहीं और मैं यूं ही तुम्हें देखता रहा…

कहा न तेरी सूरत आज भी याद है मुझे… मैं आज भी उस बाग़ में रोज़ जाता हूं… तुम्हारा इंतज़ार करता हूं… सोचता हूं कि शायद दिल में तुम्हारे इक बात कौंधे कि लगता है मैं ज़माने के उस दौर में कुछ छोड़ आई हूं और सरपट दौड़ती हुई मेरे पास आ जाओ… मैं भी कितना बेवक़ूफ़ हूं… मुझे पता है कि जवानी के उस जोश को आज की बूढ़ी हड्डियों में ढ़ूंढने की कोशिश कर रहा हूं मैं…

क्या करुं ?

दिल में लगी तुम्हारी चाहत की चिंगारी आज तक बुझने नहीं दी है मैंने…

तेरे होठों के अनछुए अहसास को आज तक ज़िंदा रखा है मैने…

ये पता नहीं कि तुम्हें अब कुछ याद भी है या नहीं, लेकिन मैं ज़िंदगी के उन ख़ुशगवार लम्हों को भूलूं भी तो कैसे ? भूला ही नहीं जाता…कहा न तेरी सूरत आज भी याद है मुझे…

60 साल गुज़र गए…

कई बसंत भी देखे, लेकिन वो पतझड़ का मौसम दोबारा नहीं लौटा…

हां ये ज़रुर है कि अब मेरी ज़िंदगी में पतझड़ के मौसम आ गए हैं… चेहरे पर पड़ी झुर्रियों का साथ लिए आज ख़ुद को ख़ुद में ढूंढने की ज़द्दोज़हद में लगा हूं, लेकिन तुम्हें ढूंढने में आज भी मुझे वक़्त नहीं लगता… मेरे घर की चार गली के बाद ही तेरा घर पड़ता है… जो मालूम है मुझे… गुज़रता तो हूं उस गली से… तेरे घर की चौखट के सामने से, लेकिन हिम्मत नहीं होती कि अपने क़दमों को तेरे घर की तरफ़ मोड़ दूं… तड़पता ज़रुर है दिल मेरा आज भी उतना ही, लेकिन क्या करुं कम्बख़्त अब तुम्हारी आंखों पर पड़े आईने भी मुझे पहचान नहीं पाते…

तुम्हारे चेहरे की रंगत आज भी जवां-जवां सी है…

कहा न….. तेरी सूरत आज भी याद है मुझे…

The post तेरी सूरत आज भी याद है मुझे! appeared first on Youngisthan.in.