ENG | HINDI

अनुष्का और विराट की अबतक की SELECTED तस्वीरें

विरुष्का

विरुष्का – पिछले दो दिनों से टेलीविजन पर अनुष्का शर्मा व विराट कोहली की शादी ही छायी हैं।

सभी विरुष्का को बधाई देते हुए थक नहीं रहे। यहीं नहीं आने वाले दिनों में विरुष्का, दिल्ली व मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन पार्टी भी देते दिखेंगे। इन दोनों के लिए क्रिकेट जगत व बॉलीवुड की ओर से ढेरों बधाई आ रहीं है। क्योंकि दोनों का इश्क, मीडिया में काफी रहा था। चाहे विराट का अनुष्का के साथ रिलेशन की बात को प्रेस क्रॉन्फेंस में बताना या विराट का एक मैच के दौरान अनुष्का के लिए फ्लाई किस वाला पॉज़। इन दोनों की हर छोटी से छोटी बात मीडिया पर बनी रहीं। लेकिन किसे पता था कि दोनों गुपचुप तरह से शादी करेंगे।

विरुष्का की जो तस्वीरें आ रहीं है। उनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। ठीक वैसे जैसे दोनों हर जगह पर एक साथ नज़र आते रहें थे। चलिए आपके रब ने बना दी जोड़ी यानी विरुष्का की उन तस्वीरों को दिखाते है। जिन्हें शादी से पहले मीडिया पर देखा गया था।

विरुष्का

इस रब ने बना दी जोड़ी को पहली बार 2013 में एक विज्ञापन एड शूट करते देखा गया था। जिसके बाद दोनों के बीच बात-चीत का सिलसिला आगे चला।

दोनों का रिलेशन धीर-धीरे आगे बढ़ रहा था। लेकिन दोनों ने रिलेशन को स्वीकारा नहीं था। वर्ष 2014 में अनुष्का न्यूजीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया टूर्नामेंट खेलने मे व्यस्त थी। विराट ने अपने बिजी समय से अनुष्का के साथ घूमने का वक्त निकाल ही लिया था।

विरुष्का

वर्ष 2014 में विराट, अनुष्का से मिलने उदयपुर गए। जहां पर अनुष्का और आमिर स्टारर मूवी पीके की शूटिंग चल रही थी।

दो वर्षों के बाद अनुष्का व विराट एक दूसरे के करीब आ गए । दोनों एकसाथ अवॉर्ड प्रोग्राम में देखे गए। जहां दोनों परफेक्ट मैच दिखे। अनुष्का ने प्रोग्राम में दिए, इंटरव्यू में कहा- विराट मेरे बहुत, बहुत अच्छे आर्म कैंडी है। विराट ने अनुष्का की ड्रेस से प्रभावति होकर प्यार से उन्हें नींबू भी पुकारा।

मगर वो प्यार ही क्या, जिसमें दर्द न हो ! । तो फिर इन दोनों की लव स्टारी में ऐसा ही दिखा। उन दिनों मीडिया में यह ख़बर फैल गयी थी कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। दोनों अलग-अलग ही देखे जाते हैं। विराट अब अनुष्का की अवॉर्ड प्रोग्राम में नहीं देखे गए और न अनुष्का विराट का किसी मैच में मौजूद रहीं।

लेकिन ऐसा हो सकता है कि रब ने बना दी जोड़ी अलग हो जाए ? ।  दोनों ने जल्द ही मीडिया में गर्म ब्रेकअप की अपनी स्टोरी का दी एंड कर दिया। ऐसा कहा गया था अनुष्का, विराट से मिलने बेंगलुरु गयीं थी। हालांकि अनुष्का ने इस बात का खंडन किया।

विरुष्का

इसके बाद विराट को मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का के साथ देखा गया था। विराट, अनुष्का को एयरपोर्ट पर छोड़ने आए थे । दोनों ने काफी देर तक बातचीत की और दोनों एक-साथ खुश भी लग रहे थे।

विरुष्का

अनुष्का शर्मा व विराट कोहली की लव स्टोरी के बाद टेलीविजन में हाल ही में एक बार फिर दोनों दिखें। वह विज्ञापन था विवाह से संबंधित, विज्ञापन पर दोनों एक दूसरे को शादी के 7 वचन जाहिर कर रहे थे।

देखा जाए, अनुष्का शर्मा व विराट कोहली के बीच रिलेशन शुरुआत से सही ही रहा था। मगर नो बॉल व वाइट बॉल ने दोनों के बीच गलतफहमी पैदा कर दी। मगर रब ने जब दोनों की जोड़ी पहले ही लिख दी थी। फिर बाउंसर जैसी रुकावट विरुष्का को दूर कैसे रख सकती थी ।