Categories: फैशन

अंतराष्ट्रीय फैशन आइकॉन ऐश की ऐश!

इन दिनों कान्स फेस्टिवल चल रहा है।

जहां एश्वर्या राय बच्चन का लुक देखकर हर कोई कायल है।

उनकी आने वाली फिल्म जज्बा और उनकी ड्रेस के लिए सबकी नजर उनपर है।

2002 से 2015 के बीच ऐश्‍वर्या की लाइफ में कई चेंज आये. उनकी शादी हुई. वह मां बनी. लेकिन उनकी सुंदरता और ड्रेस को कैरी करने के अंदाज में बिल्‍कुल फर्क नहीं आया। बेटी होने के बाद उन्होंने वेट पुट आॅन कर लिया था। उनके मोटापे का मजाक भी बनाया। रेड कारपेट पर उनका अंदाज हमेशा से ही अलग रहा है। उनको देखने के लिए हमेशा लोगों की आंखें बेताब रहती है।

आज हम बात करेंगें एश्वर्या के नए और पुराने अंदाज के बारे में। क्या पहना और क्यूं रहीं वो खास।

2002 और 2004 भारतीय अवतार

ऐश्‍वर्या ने नीता लुल्‍ला की डिजाइन की गई येलो साड़ी को कैरी किया थाए जिस पर उन्‍होने गोल्ड ज्‍वैलरी पहना था। ऐश्‍वर्या बहुत सुंदर और इंडियन लुक को जस्टिफाई करने वाली लग रही थी। कई साल तक एश्वर्या ने कान्स फेस्टिवल में नीता की डिजायन ड्रेस पहनी थी। 2004 में उन्होंनं नियाॅन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। सीधे पल्ले के साथ सिल्वर कलर ब्लाउज उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

2005, 2006, 2007

इस बार वो इंडियन लुक से हटकर वेस्टर्न लुक में नजर आ रही थीं।

प्‍लगिंग नेक लाइन का फ्लावरी गाउनए 2005 के कान समारोह में ऐश्‍वर्या ने पहना था। 2006 के कान समारोह में ऐश्‍वर्या ने मिडनाइट ब्‍लू कलर का गाउन पहना था। इसमें वह काफी सेन्‍सुअल लग रही थी। उन्‍होने ड्रेस के साथ में स्‍नैक लुक वाला नेकपीस भी पहना था। 2007 में शादी के बाद वो पति के साथ रेड कार्पेट उतरीं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था, जिस पर स्‍पार्कलिंग डायमंड ज्‍वैलरी और शिमरी क्‍लच लिया था।

2008,2009,2010 में बिंदास

2008 डल गोल्‍डन ब्राउन गाउन को पहनकर ऐश्‍वर्या आयी। उनकी रिंग और इयररिंग उनको सेक्सी लुक दे रही थी। 2009 सफेद पिकाॅक गाउन पहना था। इसमें खूब सारी लेयर्स थी। टयूब गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थी। 2010 में उन्होंने मरमेड कलर का गाउन पहना था। लो शोल्डर गाउन पहनकर एश्वर्या का मेकअप एकदम मैच कर रहा था।

2011 से लेकर मां बनने के बाद

2011 में एश्वर्या ने वन शोल्डर गाउन पहना था। ये वो दौर था जब एश्वर्या की प्रेगनेंसी की गाॅशिप हो रही थी। 2012 में जब एश्वर्या मां बन चुकी थीं। उनका वजन भी बहुत ज्यादा हो गया था। फिर भी उनके कांफिडेंस में कोई कमी नहीं थी। वो इस रूप में भी रेड कर्पेट पर उतरीं। मैक्सीड्रेस में आने के बाद भी ऐश को लोगों की बातें भी सुननी पडी।

नया अवतार

एश्वर्या का वजन 2013 में भी ज्यादा ही था।

इस बार कान्स फेस्टिवल में वो गोल्डन लुक में नजर आयी। इसपर भी उनकी अलोचना हुई।

एक साल बाद 2014 में एश्वर्या एकदम स्लिम फिगर में रैंप पर उतरी। ऐश ने आॅफ शोल्डर जलपरी गाउन पहनी। एकदम हाॅट अंदाज से एकबार फिर अपने फैंन को दिवाना बना दिया।

2015 में इस साल एश्वर्या की हर ओर चर्चा हो रही है। उनके बदले लुक और परफेक्ट फिगर को लेकर सबकी निगाहें उनपर टिकीं हैं। अब तक एश्वर्या ने कई तरह की गाउन और मैक्सीड्रेस पहनी।

जज्बा की लांचिंग पर उन्होंने ला गाउन, राल्फ एंड रूसो गाउन पहनकर वाॅक किया।

अभी उनकी कई वाॅक बाकी है।

देखते हैं कैसे और कितने लुक देखने को मिलते हैं।

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

ढल गई जवानी जिस्म के सौदे में ! अब क्या होगा बूढ़ापे का !

वेश्याओं के रेड लाइट इलाके में हर रोज़ सजती है जिस्मफरोशी की मंडी. इस मंडी…

5 years ago

पेट्रीसिया नारायण ! 50 पैसे रोजाना से 2 लाख रुपये रोजाना का सफ़र!

संघर्ष करनेवालों की कभी हार नहीं होती है. जो अपने जीवन में संघर्षों से मुंह…

5 years ago

माता रानी के दर्शन का फल तभी मिलेगा, जब करेंगे भैरवनाथ के दर्शन !

वैष्णों देवी माता का मंदिर कटरा से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.…

5 years ago

एक गरीब ब्राह्मण भोजन चुराता हुआ पकड़ा गया और फिर वो कैसे बन गए धन के देवता कुबेर देव!

धन-दौलत की चाह रखनेवाले हमेशा धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. माता लक्ष्मी…

5 years ago

रमज़ान में खुले हैं जन्नत के दरवाज़े ! होगी हर दुआ कबूल !

साल के बारह महीनों में रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है.…

5 years ago

चिता की राख से आरती करने पर खुश होते हैं उज्जैन के राजा ‘महाकाल’

उज्जैन के क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर बसा है उज्जैन के राजा महाकालेश्वर का…

5 years ago