ENG | HINDI

इन 5 महिलाओं ने अपना ‘स्टार्टअप’ शुरू करके बता दिया कि महिलायें किसी से कम नहीं होती!

महिलाओं के स्टार्टअप

महिलाओं के स्टार्टअप – आज महिलाएं सिर्फ किचन ही नहीं बल्कि संसद भवन से लेकर बिजनेस वुमन तक के हर किरदार को बखूबी निभा रही है।

आज दुनिया का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा है जहाँ पर महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज ना करवाई हो। बात अगर स्टार्टअप की करे तो महिलाएं इसमें भी पुरुषों से पीछे नहीं है।

आज हम आपको देश की उन पांच महिलाओं से मिलवाने जा रहे है, जिन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू करके उधमी बनी है। आज इन महिलाओं के स्टार्टअप न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशो में भी खूब फल-फुल रहा है।

जानिये उन महिलाओं के स्टार्टअप के बारे में जिनको महिलाओं ने शुरू किया है।

महिलाओं के स्टार्टअप – 

1.  रिचा कर-

महिला अंडरगारमेंट के लिए रिचा ने Zivame ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत 2011 में की थी, तब उनकी माँ ने ही इनसे कहा था तुमको शर्म नहीं आती जो इस तरह का काम कर रही हो। लेकिन रिचा ने किसी की नहीं सुनी उन्होंने बस अपने दिल की सुनी और महिलाओं की परेशानी देखते हुए उन्होंने ऑनलाइन अंडरगारमेंट का बिजनेस शुरू किया। आज इनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 50 मिलियन डॉलर है।

महिलाओं के स्टार्टअप

1 2 3 4 5